हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग

हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग छपरा (सारण). जिले के खैरा थाना क्षेत्र के ककरहियां गांव निवासी रामावती कुंवर ने अपने पति नंदकिशोर सिंह उर्फ लंबू जी के हत्या मामले में नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग एसपी से की है. आवेदन में महिला ने कहा है […]

हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग छपरा (सारण). जिले के खैरा थाना क्षेत्र के ककरहियां गांव निवासी रामावती कुंवर ने अपने पति नंदकिशोर सिंह उर्फ लंबू जी के हत्या मामले में नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग एसपी से की है. आवेदन में महिला ने कहा है कि 20 अप्रैल, 2015 को उसके पति की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था और इस मामले में सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की लीपापोती की जा रही है. उसके द्वारा सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराये गये परिवाद के आधार पर नगर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके बाद भी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी अब तक नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >