ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख लूटे

– लैपटॉप सहित अन्य सामान भी लूटे – बैजलपुर कोसे स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम – कर्मियों व ग्राहकों से की मारपीट सोनपुर : थाना क्षेत्र के बैजलपुर कोसे स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से अज्ञात अपराधियों ने लगभग एक लाख नकद, […]

– लैपटॉप सहित अन्य सामान भी लूटे
– बैजलपुर कोसे स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
– कर्मियों व ग्राहकों से की मारपीट
सोनपुर : थाना क्षेत्र के बैजलपुर कोसे स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से अज्ञात अपराधियों ने लगभग एक लाख नकद, लैपटॉप सहित अन्य समान हथियार के बल पर लूट लिये. ग्राहक सेवा केंद्र के मैनेजर रौशन सिंह ने बताया कि घटना लगभग ढाई बजे दिन की है.
दो मोटरसाइकिलों पर पांच अपराधी आये, जिसमें तीन अपराधियों ने अंदर प्रवेश कर ग्राहकों एवं बैंककर्मियों पर हथियार तान दिया तथा मारपीट की. बैंक के रुपये एवं लैपटॉप के साथ-साथ एक महिला ग्राहक का मोबाइल एवं दूसरे ग्राहक के कुछ रुपये भी लूट कर चलते बने. घटना की सूचना तत्काल सोनपुर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं डीएसपी अली अंसारी ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी.
रौशन सिंह ने बताया कि उक्त अपराधियों में से दो लोग बैंक खुलने के बाद आये हुए थे एवं बैंक से पैसा निकालने की चर्चा कर वापस गये थे. यह देख कर पहचाना जा सकता है. थानाध्यक्ष ने भी लूट की पुष्टि की. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >