डब्बे में लगाया गया ताला
दाउदपुर (मांझी) : पिछले पांच दिनों से दाउदपुर स्टेशन पर डाउन मेन ट्रैक पर एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण खड़ी है. इसके कारण डाउन मेन लाइन में कई गाड़ियों को लूप लाइन के पास कराया जा रहा है. मालूम हो कि मालगाड़ी चार दिसंबर की शाम 4.35 मिनट पर दाउदपुर पहुंचने के बाद गाड़ी को पास कराने के लिए स्टार्टर दिया गया.
लेकिन इंजन ने काम करना बंद कर दिया. इस घटना की सूचना मालगाड़ी के चालक ने वरीय पदाधिकारी को दी. लेकिन, अभी तक माल ट्रेन का इंजन नहीं बदला गया. स्टेशन अधीक्षक प्रभात कुमार राठौर ने बताया कि इंजन चालू करने के लिए कई चालक आये. लेकिन चालू करने में असफल रहे.
