बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण तरैया. थाना क्षेत्र के छपिया मॉर्डन पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच शिविर में पटना के चिकित्सक फैसल बारी द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. स्वास्थ्य जांच शिविर बाबा विशुन भगत ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित […]

बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण तरैया. थाना क्षेत्र के छपिया मॉर्डन पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच शिविर में पटना के चिकित्सक फैसल बारी द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. स्वास्थ्य जांच शिविर बाबा विशुन भगत ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार यादव समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे. रोगी कल्याण समिति की हुई बैठकएकमा. राजकीय अस्पताल के सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह अध्यक्ष डॉ मोहसिन अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें अस्पताल से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी और जिला प्रशासन से निदान का मांग की गयी. इस मौके पर डॉ राघवेंद्र किशोर, डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार पंडित समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >