रेल विद्युत अभियंता की याचिका पर हुई सुनवाई छपरा (कोर्ट). मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर विधुत तार के गिरने से कई लोगों के झुलसने के मामले में अभियुक्त बनाये गये वरीय विद्युत अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम ओम प्रकाश पांडेय ने अभियंता एलएन सिंह की याचिका पर सुनवाई प्रारंभ किया. बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने पुलिस द्वारा कोर्ट में समर्पित कांड दैनिकी का अध्ययन करने के लिए समय की मांग की तथा सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित किये जाने का आग्रह किया. कोर्ट ने आग्रह को स्वीकार करते हुए 14 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है. ज्ञात हो कि हादसे में झुलसे यात्री राकेश कुमार ने मुजफ्फरपुर रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
रेल वद्यिुत अभियंता की याचिका पर हुई सुनवाई
रेल विद्युत अभियंता की याचिका पर हुई सुनवाई छपरा (कोर्ट). मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर विधुत तार के गिरने से कई लोगों के झुलसने के मामले में अभियुक्त बनाये गये वरीय विद्युत अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम ओम प्रकाश पांडेय ने अभियंता एलएन सिंह की […]
