बस की चपेट में आने से तीन घायल तरैया. प्रखंड के तरैया-मशरक एसएच 73 पर रामबाग पेट्रोल पंप के समीप तेज गति से जा रही एक बस की चपेट में आने से बाइक चालक समेत दो सवार युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों को तरैया थाना पुलिस ने रेफरल अस्पताल तरैया में प्राथमिक उपचार कराया. उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को पटना रेफर किया. घायल बाइक चालक मशरक के सोनू कुमार बताया जाता है. वहीं, बाइक पर सवार अमनौर खोड़ीपाकर निवासी बाबुराम ठाकुर की 19 वर्षीया पुत्री अनु कुमारी व 22 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी बतायी जाती हैं. बस चालक बस छोड़कर घटना स्थल पर ही फरार हो गया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया.
बस की चपेट में आने से तीन घायल
बस की चपेट में आने से तीन घायल तरैया. प्रखंड के तरैया-मशरक एसएच 73 पर रामबाग पेट्रोल पंप के समीप तेज गति से जा रही एक बस की चपेट में आने से बाइक चालक समेत दो सवार युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों को तरैया थाना पुलिस ने रेफरल अस्पताल तरैया में प्राथमिक […]
