युवकों ने लिया सफाई अभियान का नर्णिय

युवकों ने लिया सफाई अभियान का निर्णय छपरा. शहर के काशी बाजार मोहल्ले में स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाते हुए युवकों ने भाजपा मानवाधिकार मंच अध्यक्ष मानस पीयुष के नेतृत्व में अपनी सहायता स्वयं करने का निर्णय लिया. उन्होंने वार्ड नंबर 10 एवं 12 को स्वच्छ वार्ड की पहचान दिला कर प्रधानमंत्री के सोच को […]

युवकों ने लिया सफाई अभियान का निर्णय छपरा. शहर के काशी बाजार मोहल्ले में स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाते हुए युवकों ने भाजपा मानवाधिकार मंच अध्यक्ष मानस पीयुष के नेतृत्व में अपनी सहायता स्वयं करने का निर्णय लिया. उन्होंने वार्ड नंबर 10 एवं 12 को स्वच्छ वार्ड की पहचान दिला कर प्रधानमंत्री के सोच को सार्थक बनाने का संकल्प लिया एवं नियमित कार्य करने की बात कही. मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर यत्र-तत्र कूड़ा कचरा नहीं फेंकने तथा सफाई कार्य में सहयोग करने की अपील की गयी. बैठक में राजन कुमार, सोनू सिंह, अमित कुमार, रवि कुमार, समीर, दीपक कुमार, राहुल पांडेय, अमृतेश प्रसाद, ऋषि राज, गुडडू आलम, सोनू चौधरी, मंजूर आलम आदि उपस्थित थे. राकेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >