एसपीओ कैंप का डीजीपी ने किया निरीक्षण नोट. फोटो नंबर 29 सीएचपी 10 है. कैप्सन होगा- विजिटर्स बुक में मंतव्य लिखते डीजीपी सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलाने, यातायात व भीड़ नियंत्रण करने तथा अपराध को रोकने के कार्य में पुलिस की सहायता नि:शुल्क सेवा भाव से करनेवाली कम्युनिटी पुलिस के स्टॉल सह नियंत्रण कक्ष का बिहार के पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर ने निरीक्षण किया. उन्होंने एसपीओ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विजिटर्स बुक में अपने विचारों को दर्ज भी किया. उन्होंने लिखा है कि कम्युनिटी पुलिसिंग में लगे युवक अपने कार्यों एवं दायित्वों को केवल मेला अवधि तक ही सीमित न रखें, बल्कि पूरे वर्ष इन दायित्व का निर्वहण करते रहें. उन्होंने कार्य में लगे सभी युवक-युवतियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. मौके पर पटना ट्रैफिक एसपी व एसपीओ के संस्थापक पीके दास, संयोजक राजीव मुनमुन आदि उपस्थित थे.
एसपीओ कैंप का डीजीपी ने किया निरीक्षण
एसपीओ कैंप का डीजीपी ने किया निरीक्षण नोट. फोटो नंबर 29 सीएचपी 10 है. कैप्सन होगा- विजिटर्स बुक में मंतव्य लिखते डीजीपी सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलाने, यातायात व भीड़ नियंत्रण करने तथा अपराध को रोकने के कार्य में पुलिस की सहायता नि:शुल्क सेवा भाव से करनेवाली […]
