ट्रक व डंपर की टक्कर में चार घायल

ट्रक व डंपर की टक्कर में चार घायल एक अन्य दुर्घटना में चालक-खलासी घायलनोट. फोटो नंबर 29 सीएचपी 7 है. कैप्सन होगा- दुर्घटनाग्रस्त डंपर व ट्रक संवाददाता, गड़खाछपरा-गड़खा एनएच 102 मुख्य मार्ग स्थित अलोनी के समीप चालक के असंतुलन खोने से ट्रक सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराया. इससे ट्रक का अगला भाग […]

ट्रक व डंपर की टक्कर में चार घायल एक अन्य दुर्घटना में चालक-खलासी घायलनोट. फोटो नंबर 29 सीएचपी 7 है. कैप्सन होगा- दुर्घटनाग्रस्त डंपर व ट्रक संवाददाता, गड़खाछपरा-गड़खा एनएच 102 मुख्य मार्ग स्थित अलोनी के समीप चालक के असंतुलन खोने से ट्रक सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराया. इससे ट्रक का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक ने जब शीशम के पेड़ में ठोकर मारी, तो इसकी आवाज पास के गांवों तक पहुंच गयी और ग्रामीणों द्वारा ट्रक में फंसे चालक सहित सह चालक को निकाला गया. बुरी तरह घायल चालक व सह चालक का इलाज छपरा में चल रहा है. वहीं, भैंसमारा के समीप ट्रक और डंपर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ट्रक के चालक सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर के अगले भाग के परखचे उड़ गये. हालांकि किसी के मरने की सूचना नहीं है. डंपर और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार ठोकर की आवाज सुन भैंसमारा गांव के ग्रामीण इकट्ठे हो बुरी तरह कराह रहे चालक को छपरा भेजा. बताया जाता है कि दो की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना से करीब एक घंटा तक भैंसमारा और अलोनी में अफरा-तफरी मची हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >