रिश्वत देने पहुंचा युवक गिरफ्तार महिला थानाध्यक्ष ने की कार्रवाईछपरा (सारण). महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह को रिश्वत देने पहुंचे युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला थाने में बैठी महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह से मिलने एक युवक पहुंचा और एक केस को कमजोर करने के लिए दो हजार रुपये रिश्वत देने लगा, जिसे थानाध्यक्ष ने पुलिस से पकड़वा लिया और नगर थाने को सौंप दिया. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि अवतार नगर थाना क्षेत्र के मदनपुर नरांव गांव के अरविंद कुमार सिंह को रिश्वत देने के आरोप में पकड़ा गया है. अवतार नगर थाना कांड संख्या 115/15 की अनुसंधानकर्ता महिला थानाध्यक्ष हैं और उसी मामले में अरविंद सिंह का ममेरा भाई आरोपित है, जिसके बचाव के लिए केस को कमजोर करने के लिए वह रिश्चत दे रहा था. महिला थानाध्यक्ष ने अपनी ईमानदारी और कड़े रुख का परिचय देते हुए आरोपित के रिश्तेदार को पकड़वा कर पुलिस पदाधिकारियों के लिए नजीर पेश की है. महिला थानाध्यक्ष के इस कदम की सराहना की जा रही है. इस वर्ष का यह पहला मामला है जब रिश्वत देनेवाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अब तक रिश्वत लेनेवाले ही पकड़े जाते रहे हैं.
रश्वित देने पहुंचा युवक गिरफ्तार
रिश्वत देने पहुंचा युवक गिरफ्तार महिला थानाध्यक्ष ने की कार्रवाईछपरा (सारण). महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह को रिश्वत देने पहुंचे युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला थाने में बैठी महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह से मिलने एक युवक पहुंचा और एक केस को कमजोर करने के लिए दो हजार रुपये रिश्वत देने लगा, जिसे […]
