चोरों ने सेंध काट नकद, गहने व कपड़े उड़ाये

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा मठिया के रामदयाल भारती के घर शनिवार की देर रात चोरों ने सेंध काट कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह हुई, जब कमरे में सूर्य का प्रकाश दिखा तो परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. […]

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा मठिया के रामदयाल भारती के घर शनिवार की देर रात चोरों ने सेंध काट कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह हुई, जब कमरे में सूर्य का प्रकाश दिखा तो परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. कमरे का सभी सामान बिखरा पड़ा था.

मालूम हो कि रामदयाल भारती की पुत्री रंजू की शादी दो दिन पूर्व 26 नवंबर को हुई थी. दो दिन बाद बेटी की चौठारी भेजने की तैयारी चल रही थी कि चोरों ने सात बक्शे, तीन अटैची, दो बैग, जो सभी गहनों और कपड़ों से भरे थे, साथ में 23 हजार नकद की चोरी कर ली. चोरों ने घर में आये मेहमान औरतों का भी सामान नहीं छोड़ा.

घटना की सूचना पाकर दाउदपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली. जांच-पड़ताल के दौरान घर से अलग नहर के समीप खेतों में बक्शे, अटैची व बैग टूटे मिले. समाचार प्रेषण तक इस घटना का लिखित आवेदन पीड़ित द्वारा थाने को नहीं दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >