20 दिनों में पूरा हो जायेगा छपरा ग्रामीण स्टेशन का कार्य

छपरा (सारण) : 20 दिनों में छपरा ग्रामीण स्टेशन पर चल रहा कार्य पूर्ण हो जायेगा. उक्त बात अपर मंडल रेल प्रबंधक संतोष शुक्ला ने छपरा ग्रामीण स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कही. रविवार की अहले सुबह एडीएआरएम श्री शुक्ला गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा जंकशन पहुंचे और छपरा ग्रामीण तथा छपरा […]

छपरा (सारण) : 20 दिनों में छपरा ग्रामीण स्टेशन पर चल रहा कार्य पूर्ण हो जायेगा. उक्त बात अपर मंडल रेल प्रबंधक संतोष शुक्ला ने छपरा ग्रामीण स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कही. रविवार की अहले सुबह एडीएआरएम श्री शुक्ला गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा जंकशन पहुंचे और छपरा ग्रामीण तथा छपरा कचहरी स्टेशन का निरीक्षण किया.

उन्होंने दोनों स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान श्री शुक्ला ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा शीघ्र कार्य को पूर्ण करने को कहा. एडीआरएम ने कहा कि कार्य की प्रगति संतोषजनक है और निर्धारित समय पर कार्य को पूर्ण करा लिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि छपरा ग्रामीण स्टेशन के चालू हो जाने के साथ ही छपरा जंकशन से रेक हैंडलिंग प्वाइंट मालगोदाम को बंद कर दिया जायेगा और छपरा ग्रामीण स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया जायेगा. उन्होंने स्टेशन के उद्घाटन के लिए तिथि निर्धारित नहीं होने की बात कही. उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद तिथि का निर्धारण कर घोषणा की जायेगी.

उन्होंने छपरा कचहरी में प्लेटफाॅर्म एक से दो-तीन नंबर प्लेटफाॅर्म के बीच बन रहे फुट ओवरब्रिज, स्टेशन भवन के अधूरा कार्यों का भी जायजा लिया. उन्होंने छपरा जंकशन का भी निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने सफाई कार्यों को बेहतर ढंग से कराने का निर्देश दिया.

श्री शुक्ला ने कहा कि छपरा ग्रामीण स्टेशन पर तकनीकी कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. स्टेशन पर अन्य सुविधाओं के विस्तार व विकास का कार्य कराया जा रहा है. इस दौरान मंडल सहायक अभियंता बी. राम, वरिष्ठ कार्य खंड अभियंता उमेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >