पुलिस कर्मी का रिवाल्वर गायब! सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में आये एक पुलिस पदाधिकारी के अंगरक्षक का रिवाल्वर गायब होने की चर्चा है. हालांकि इस मामले में न तो अभी तक प्राथमिकी दर्ज की गयी है और न ही इस संबंध में कोई पदाधिकारी कुछ बताने को तैयार है. किंतु हो रही चर्चा के अनुसार छपरा से आये एक पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात अंगरक्षक का रिवाल्वर अंगरेजी बाजार स्थित मेला कैंप के पुलिस लाइन से गायब होने की बात बतायी जा रही है. इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. सत्य पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी. अभी कई लोग इस मामले में संदेह के घेरे में हैं, इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा.
पुलिस कर्मी का रिवाल्वर गायब!
पुलिस कर्मी का रिवाल्वर गायब! सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में आये एक पुलिस पदाधिकारी के अंगरक्षक का रिवाल्वर गायब होने की चर्चा है. हालांकि इस मामले में न तो अभी तक प्राथमिकी दर्ज की गयी है और न ही इस संबंध में कोई पदाधिकारी कुछ बताने को तैयार है. किंतु हो रही चर्चा […]
