सिपाही फर्जीवाड़ा मामले में हुई सुनवाई
छपरा (कोर्ट) : सिपाही भरती की लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर सफलता प्राप्त करने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. शनिवार को प्रभारी जिला जज, एडीजे चतुर्थ ने अभियुक्त मुकेश कुमार जो नवादा जिले के गोविंदपुर थाने के कौरीआना निवासी हैं की जमानत पर सुनवाई शुरू की.
बचाव पक्ष द्वारा जमानत दिये जाने तथा अभियोजन द्वारा जमानत के विरुद्व दलीलें पेश की गयीं. न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की सुनने के बाद एक दिसंबर को अगली सुनवाई का आदेश दिया.
बताते चलें कि सिपाही बहाली में फर्जीवाड़ा को लेकर पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर गणेश ठाकुर ने नगर थाने में कांड संख्या 400/15 में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मुकेश तथा इसके स्थान पर लिखित परीक्षा देनेवाले नवादा जिले के नवीनगर निवासी अजय कुमार जो 20 हजार की राशि लेकर परीक्षा में बैठा था को अभियुक्त बनाया था. मुकेश 23 नवंबर से मंडल में काराधीन है.
