दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल दिघवारा. शितलपुर-परसा राज्य मार्ग पर थाने के पीरगंज सीवाना के समीप शनिवार की देर शाम दो अनियंत्रित नयी तेज बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार युवक गंंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया. घटना की जानकारी […]

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल दिघवारा. शितलपुर-परसा राज्य मार्ग पर थाने के पीरगंज सीवाना के समीप शनिवार की देर शाम दो अनियंत्रित नयी तेज बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार युवक गंंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया. घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पीरगंज गांव के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गयी है. सूचना पर पहल करते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से तीनों युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए भेज दिया. श्री कुमार ने बताया कि घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया गया है. वहीं, बाइकों के नंबर के आधार पर घायलों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >