पुत्री के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी

पुत्री के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी परसा. थाने के डीह पचलख गांव निवासी नंदकिशोर सिंह ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि गत नौ नवंबर को आवासीय प्रमाणपत्र बनाने के लिए घर से परसा प्रखंड कार्यालय गयी थी, जो […]

पुत्री के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी परसा. थाने के डीह पचलख गांव निवासी नंदकिशोर सिंह ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि गत नौ नवंबर को आवासीय प्रमाणपत्र बनाने के लिए घर से परसा प्रखंड कार्यालय गयी थी, जो शाम तक वापस घर नहीं लौटी. परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हार कर ग्रामीणों के आधार पर मिली सूचना के तहत सोन्हो गांव के सुग्रीव साह के पुत्र अर्जुन साह, दीपक साह, अरुण साह, मनीष साह तथा सोहन साह के पुत्र भगवान साह पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >