पेट्रोल पंप प्रबंधक से बाइक समेत 1.80 लाख की लूट

मकेर (सारण) : थाना क्षेत्र के छपरा-रेवा एनएच 102 पर चकिया पुल के पास एक पेट्रोल पंप के प्रबंधक से बाइक सवार चार अपराधियों ने बाइक समेत एक लाख 80 हजार नकद लूट लिये. घटना सोमवार की दोपहर की है. अंबे ऑटो पेट्रोल पंप के प्रबंधक व बैजलपुर निवासी बाइक की डिक्की में एक लाख […]

मकेर (सारण) : थाना क्षेत्र के छपरा-रेवा एनएच 102 पर चकिया पुल के पास एक पेट्रोल पंप के प्रबंधक से बाइक सवार चार अपराधियों ने बाइक समेत एक लाख 80 हजार नकद लूट लिये. घटना सोमवार की दोपहर की है. अंबे ऑटो पेट्रोल पंप के प्रबंधक व बैजलपुर निवासी बाइक की डिक्की में एक लाख 80 हजार रुपये रख कर अंजनी स्थित एसबीआइ शाखा में जमा करने जा रहे थे.

साथ में 85 हजार रुपये का चेक भी था. रास्ते में चकिया पुल के पास बाइक सवार चार अपरिाधयों ने ओवरटेक कर घेर लिया और हथियार का भय दिखा कर लूट की घटना को अंजाम दिया. पैदल ही भाग कर प्रबंधक थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मकेर थानाध्यक्ष आरएन त्रिपाठी, अमनौर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, परसा थानाध्यक्ष राजरूप राय पहुंचे और सीमा को सील कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी.

प्रबंधक के बयान पर चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्रबंधक ने बताया कि चारों अपराधियों की उम्र 20-22 वर्ष थी. सभी हथियारों से लैस थे और दो बाइकों पर दो-दो की संख्या में सवार थे. पेट्रोल पंप से चलने के बाद ही अपराधियों ने पीछा करना शुरू कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >