ट्रेन से कट कर युवक की मौत

ट्रेन से कट कर युवक की मौत दाउदपुर (मांझी). छपरा-सीवान रेलखंड के बनवार ढाले के समीप एक युवक द्वारा ट्रैक पार करने के दौरान डाउन ट्रैक पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से कट कर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजन शव को उठाने का कोशिश कर रहे थे कि […]

ट्रेन से कट कर युवक की मौत दाउदपुर (मांझी). छपरा-सीवान रेलखंड के बनवार ढाले के समीप एक युवक द्वारा ट्रैक पार करने के दौरान डाउन ट्रैक पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से कट कर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजन शव को उठाने का कोशिश कर रहे थे कि इस घटना की जानकारी दाउदपुर थानाध्यक्ष राज कौशल को मिली, तो घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान बनवार गांव निवासी लक्ष्मण कुमार सिंह के रूप में की गयी है. वह बहुत शराब पीता था. हमेशा वह नशे में रहता था. इसके कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >