1600 से ज्यादा मतदातावाले बूथों पर बनेंगे सहायक बूथ

1600 से ज्यादा मतदातावाले बूथों पर बनेंगे सहायक बूथ 27 लाख 28 हजार 935 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग 201 मॉडल बूथों पर रहेगी विशेष सुविधासंवाददाता, छपरा (सदर)आगामी 28 अक्तूबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए 1600 से ज्यादा मतदातावाले मतदान केंद्रों पर उसी भवन में एक सहायक बूथ बनाया गया है. इस प्रकार जिले […]

1600 से ज्यादा मतदातावाले बूथों पर बनेंगे सहायक बूथ 27 लाख 28 हजार 935 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग 201 मॉडल बूथों पर रहेगी विशेष सुविधासंवाददाता, छपरा (सदर)आगामी 28 अक्तूबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए 1600 से ज्यादा मतदातावाले मतदान केंद्रों पर उसी भवन में एक सहायक बूथ बनाया गया है. इस प्रकार जिले में 1600 से ज्यादा मतदातावाले 118 मतदान केंद्रों में सहायक मतदान केंद्र बने हैं. कुल बूथों की संख्या 2585 है, जिसमें 2467 मतदान केंद्र तथा 118 सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं. सबसे ज्यादा मतदाता छपरा में, तो सबसे कम अमनौर विस क्षेत्र मेंसबसे ज्यादा 3 लाख 4 हजार 43 मतदाता छपरा विधानसभा क्षेत्र में, तो सबसे कम 2 लाख 42 हजार 140 मतदाता अमनौर विधानसभा क्षेत्र में हैं. इसी प्रकार महिला मतदाता भी सबसे ज्यादा छपरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 37 हजार 988 तो सबसे कम अमनौर में 1 लाख 11 हजार 658 महिला मतदाता हैं. जिले में कुल अन्य मतदाता (थर्ड जेंडर) 63 हैं. जिले में सबसे ज्यादा मांझी में 15, तो सबसे कम परसा में 1 मतदाता है. उसी प्रकार गड़खा में 11, अमनौर में 9, तरैया में 6, एकमा में 5, बनियापुर, मढ़ौरा, छपरा, सोनपुर में चार-चार अन्य मतदाता हैं. जिले में 201 मॉडल बूथ चिह्नित डीएम दीपक आनंद के निर्देश पर जिले में मॉडल बूथ को चिह्नित कर दिया गया है. ये सभी बूथ विधानसभावार औसतन 20 हैं. जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार: एकमा विधानसभा क्षेत्र: बूथ नंबर- 26, 27, 100, 101, 121, 122, 123, 140, 141,167, 168, 169, 173, 176, 187, 196, 197, 198, 199, 201, 245, 261मांझी विधानसभा क्षेत्र: बूथ नंबर- 32, 33, 35, 36, 42, 43, 57, 99, 113, 114, 115, 152, 154, 171, 172, 174, 178, 184, 203, 232, 234बनियापुर विधनसभा क्षेत्र: बूथ नंबर- 9, 26, 27, 30, 35, 37, 39, 41, 73, 97, 120,134, 178, 196, 213, 215, 218, 237, 242तरैया विधानसभा क्षेत्र: बूथ नंबर- 310, 17, 31, 39, 47, 53, 58, 63, 68, 84, 86, 88, 91, 108, 110, 123, 143, 153, 163, 181, 193, 201, 202, 211, 214, 222, 236, 246मढौरा विधनसभा क्षेत्र: बूथ नंबर, 59, 60, 74, 77, 89, 115, 123, 130, 160, 161, 162, 175, 176, 185, 191, 203, 204छपरा विधानसभा क्षेत्र: बूथ नंबर-13, 17, 22, 23, 25, 26, 29, 30, 42, 50, 71, 91, 95, 107, 119, 120, 190, 191, 192, 193, 102 गड़खा विधानसभा क्षेत्र: बूथ नंबर- 21, 39, 52, 108, 109, 114, 115, 155, 171, 172, 183, 184, 235, 248, 252, 253अमनौर विधानसभा क्षेत्र: बूथ नंबर- 20, 22, 29, 45, 59, 73, 78, 85, 90, 115, 158, 159, 188, 191, 194, 197परसा विधानसभा क्षेत्र: बूथ नंबर- 4, 6, 8, 9, 64, 65, 117, 129, 130, 146, 163, 172, 173, 188, 189, 192, 210, 2, 20, एवं 221सोनपुर विधानसभा क्षेत्र: बूथ नंबर- 3, 4, 46, 47, 66, 67, 68, 69, 78, 79, 82, 83, 96, 97, 130, 131, 132, 133, 164, 175सभी मॉडल बूथों पर विशेष व्यवस्थाडीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपक आनंद ने पूछे जाने पर बताया कि सभी मॉडल बूथों को विशेष रूप से चिह्नित कर सभी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए सभी प्रखंडों के बीडीओ को विशेष जिम्मेवारी दी गयी है. वहीं, इसकी निगरानी का जिम्मा संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >