सोनपुर व दिघवारा में अशोक सिंह ने किया जनसंपर्क लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कीदिघवारा. सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने रविवार को प्रखंड की अकिलपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं के साथ जनसंपर्क किया एवं अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्री सिंह ने दियारा क्षेत्र में अवस्थित पंचायत के अकिलपुर, दुधिया, सलहली, बंगलापर आदि गांवों में पहुंच कर वोटरों से जनसंपर्क करते हुए विधानसभा चुनाव में मत देने की अपील की. इससे पूर्व शनिवार को सोनपुर में निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया. वहीं, देर शाम तक चले जनसंपर्क में श्री सिंह ने सोनपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के अलावा सबलपुर पूर्वी, सबलपुर उत्तरी व सबलपुर मध्य के क्षेत्रों के अलावा राहर दियर का भ्रमण कर मतदाताओं के साथ जनसंपर्क किया. जनसंपर्क में प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार सिंह, आलोक दूबे, धीरज कांत, सोनू कुमार, सोनू सिंह समेत अन्य थे.
सोनपुर व दिघवारा में अशोक सिंह ने किया जनसंपर्क
सोनपुर व दिघवारा में अशोक सिंह ने किया जनसंपर्क लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कीदिघवारा. सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने रविवार को प्रखंड की अकिलपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं के साथ जनसंपर्क किया एवं अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. […]
