जमीन खिसकती देख फिसलने लगी जुबान : नीतीश कुमार

अमनौर (सारण)/छपरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा िक देश के तीन सौ जिलों में सूखे की स्थिति है. लेकिन मोदी सरकार को इसकी चिंता नहीं है. बस एक ही चिंता है कि किस तरह बिहार की सत्ता हासिल की जाये. हमारे डीएनए में गड़बड़ी तथा […]

अमनौर (सारण)/छपरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा िक देश के तीन सौ जिलों में सूखे की स्थिति है. लेकिन मोदी सरकार को इसकी चिंता नहीं है. बस एक ही चिंता है कि किस तरह बिहार की सत्ता हासिल की जाये. हमारे डीएनए में गड़बड़ी तथा लालू जी को शैतान कहते हैं. जुबान उसी की फिसलती है, जिसकी पैर तले की जमीन खिसकती है.
उन्होंने कहाकि दो चरणों में हुए मतदान में भाजपा की हालत बिगड़ गयी है. जब मेरे साथ थे, तो मेरी गुणगान करते नहीं थकते थे. अब हमसे अलग होते ही, हमको कोसते नहीं थकते हैं. मेरी सरकार बनते ही नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया जायेगा. सीएम अमनौर प्रखंड के धरहरा मठिया गांव मैदान में अमनौर के प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे. मंत्री ललन सिंह ने कहा कि हमलोग नीतीश कुमार के काम का वोट मांग रहे हैं, जबकि भाजपा के लोग बात बनाकर वोट मांग रहे हैं. बिहार का विकास हर गांव में हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >