विकास के बदले मोदी-मोदी की रट लगा रहे हैं विरोधी: रघुवर

मकेर : जदयू, राजद व कांग्रेस के महागंठबंधन के पास चुनाव में राज्य के विकास की चिंता नहीं है. वह सिर्फ मोदी-मोदी की रट लगाये घूम रहे हैं. देश का विकास तभी होगा, जब राज्य का विकास होगा. झारखंड में पूर्व की सरकार थी, उस समय विकास 24वें स्थान पर था. जैसे ही नरेंद्र मोदी […]

मकेर : जदयू, राजद व कांग्रेस के महागंठबंधन के पास चुनाव में राज्य के विकास की चिंता नहीं है. वह सिर्फ मोदी-मोदी की रट लगाये घूम रहे हैं. देश का विकास तभी होगा, जब राज्य का विकास होगा. झारखंड में पूर्व की सरकार थी, उस समय विकास 24वें स्थान पर था. जैसे ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी, नौ माह में तीसरे स्थान पर आ गया. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा कि वह समय दूर नहीं, जब गरीबों का चारा चुराने के आरोप में झारखंड के जेल में जायेंगे.

एक ओर अमनौर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा गरीबों को चोकर देने काम करेंगे, वहीं लालू प्रसाद जेल जाने को तैयार बैठे हैं. उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजेंद्र विद्या मंदिर मकेर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चुनाव सभा में कहीं. उन्होंने उपस्थित लोगों से एनडीए के उम्मीदवार चोकर बाबा को एक-एक वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, निरंजन शर्मा, अनिल सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर मकेर मंडल अध्यक्ष सुदीश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >