इस संबंध में भगवानपुर के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव स्थित एक मंदिर से राम, लक्ष्मण, जानकी की मूर्तियां चोरी हुईं थीं. इसके बारे में उसी गांव के सुरेंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि मूर्तियों के मिल जाने से पिपरहियां के ग्रामीणों में काफी हर्ष है. फिर भी चोरों का तलाश जारी है.
सड़क किनारे मिलीं अष्टधातू की मूर्तियां
लहलादपुर : जनता बाजार थाना क्षेत्र के जनता बाजार से सहाजितपुर जानेवाली मुख्य सड़क के किनारे ससना गांव में लाखों रुपये की अष्टधातु की मूर्तियां स्थानीय थाने की पुलिस ने बरामद कीं. उसे सीवान जिले के भगवानपुर थाने को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे पड़ीं मूर्तियां भगवानपुर थाना क्षेत्र […]

लहलादपुर : जनता बाजार थाना क्षेत्र के जनता बाजार से सहाजितपुर जानेवाली मुख्य सड़क के किनारे ससना गांव में लाखों रुपये की अष्टधातु की मूर्तियां स्थानीय थाने की पुलिस ने बरामद कीं. उसे सीवान जिले के भगवानपुर थाने को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे पड़ीं मूर्तियां भगवानपुर थाना क्षेत्र से गुरुवार की रात चुरायी गयी थीं.