सौ के 11 जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

एकमा. स्थानीय बाजार में भीम महतो की फल दुकान पर फल खरीदने के दौरान एक सौ रुपये का जाली नोट देने पर फल दुकानदारों ने मांझी थाने के चेफुल गांव के नागेंद्र यादव को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गये नागेंद्र यादव के पास से सौ-सौ रुपये […]

एकमा. स्थानीय बाजार में भीम महतो की फल दुकान पर फल खरीदने के दौरान एक सौ रुपये का जाली नोट देने पर फल दुकानदारों ने मांझी थाने के चेफुल गांव के नागेंद्र यादव को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गये नागेंद्र यादव के पास से सौ-सौ रुपये के ग्यारह जाली नोट बरामद किये गये. बरामद सभी नोट एक ही नंबर के हैं. पुलिस ने पकड़े गये युवक को जेल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. चर्चा है कि स्थानीय बाजार में जाली नोट का प्रचलन तेजी से होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >