Saran News : राजस्व महाअभियान शिविर में 450 रैयतों ने जमा किये आवेदन

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को दूसरी बार राजस्व महाभियान शिविर में 450 रैयतों ने आवेदन जमा किये.

तरैया. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को दूसरी बार राजस्व महाभियान शिविर में 450 रैयतों ने आवेदन जमा किये. उक्त शिविर में जमाबंदी में त्रुटि का सुधार, नामांतरण, बंटवारा,उत्तराधिकारी तथा छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करना था. तरैया प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत के पैक्स गोदाम पर राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, चैनपुर पुस्तकालय भवन पर सीआई गगन कुमार, तरैया पंचायत के पंचायत भवन खराटी पर राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा, डुमरी पंचायत के पंचायत भवन उसरी पर राकेश कुमार, माधोपुर पंचायत के पंचायत भवन आरदेवा पर रोहित कुमार की अध्यक्षता में शिविर का संचालन हुआ. पंचायतों में दूसरी बार लगे शिविर में पोखरेड़ा में 54 आवेदन,चैनपुर में 137, तरैया में 151, डुमरी में 62, माधोपुर में 46 रैयतों ने आवेदन जमा किये. पांच पंचायतों में दूसरी बार लगी शिविर में 450 रैयतों ने आवेदन जमा किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >