अनशन करने की दी चेतावनी

* पंचायत सचिव को हटाने की मांग को ले प्रखंड कार्यालय में हंगामा बनियापुर : प्रखंड की सरेया पंचायत के ग्रामीणों ने प्रशासन को प्रदर्शन के बाद अल्टीमेटम दिया है कि पंचायत सचिव को शीघ्र नहीं बदला गया तो, अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जायेगा. शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाठी–डंडे के साथ […]

* पंचायत सचिव को हटाने की मांग को ले प्रखंड कार्यालय में हंगामा

बनियापुर : प्रखंड की सरेया पंचायत के ग्रामीणों ने प्रशासन को प्रदर्शन के बाद अल्टीमेटम दिया है कि पंचायत सचिव को शीघ्र नहीं बदला गया तो, अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जायेगा.

शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाठीडंडे के साथ प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और पंचायत सचिव पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए वहां से शीघ्र हटाने की मांग की. मांगों के समर्थन में ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. उसे रोकने आयी पुलिस को प्रदर्शनकारियों ने पिटाई भी कर दी.

इससे घंटों कार्यालय का कामकाज ठप रहा. प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पंचायत सचिव की मनमानी के कारण पंचायत का विकास रुका हुआ है. जन्ममृत्यु प्रमाणपत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशनकेरोसिन कूपन आदि के लिए लाभार्थियों को पंचायत से प्रखंड कार्यालय तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है. शिकायत किये जाने के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे पंचायत सचिव की मनमानी बढ़ती जा रही है. सरकारी कार्यो तथा योजनाओं के कार्यान्वयन में बिचौलियों का बोलबाला है.

प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने कहा कि राशि उपलब्ध रहने के बाद भी पंचायत में विकास कार्य ठप पड़ा है. प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर और पुलिस कर्मियों की पिटाई के कारण प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा. प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए.

* लाठीडंडा लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

* पंचायत सचिव को हटाने की मांग की

* प्रदर्शनकारियों को रोकने आयी पुलिस को पीटा

* बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >