पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

सोनपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सोनपुर इकाई के द्वारा भारतीय सैनिकों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा धोखे से हमला करने के विरोध में पाकिस्तान विरोधी नारा लगाते हुए स्टेशन गेट से गांधी चौक तक जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व नगर मंत्री महेश राय ने किया. आक्रोशित कार्यकर्ता केंद्र सरकार होश में आओ, रक्षा मंत्री […]

सोनपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सोनपुर इकाई के द्वारा भारतीय सैनिकों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा धोखे से हमला करने के विरोध में पाकिस्तान विरोधी नारा लगाते हुए स्टेशन गेट से गांधी चौक तक जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व नगर मंत्री महेश राय ने किया.

आक्रोशित कार्यकर्ता केंद्र सरकार होश में आओ, रक्षा मंत्री इस्तीफा दो, पाकिस्तान की दलाली बंद करो आदि नारे लगा रहे थे. बाद में जुलूस सभा में तब्दील हो गया. सभा को प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य आशुतोष कुमार रितेश ने कहा कि अब समय गया है कि शहीद जवानों का बदला पाकिस्तान से लिया जाये.

केंद्र को कमजोर सरकार के कारण निर्णय लेने में समय लग रहा है. सभा को धर्म जागरण समन्वय विभाग के जिला संयोजक राजीव कुमार सिंह, कुणाल कुमार, विनोद कुमार, सुधीर कुमार सिंह, अजय, संतोष कुमार, मुन्ना कुमार, कुंदन कुमार सिंह, रोशन कुमार ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >