डेढ़ करोड़ के गबन मामले में तत्कालीन डीपीओ गिरफ्तार

छपरा (नगर) : शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला साक्षरता कार्यालय से डेढ़ करोड़ की फर्जी निकासी मामले में अंतत: साक्षरता अभियान के डीपीओ अमरेंद्र कुमार मिश्र पुलिस के हत्थे चढ़ ही गये. मंगलवार को भगवान बाजार थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के मालखाना चौक के समीप से उन्हें गिरफ्तार कर जेल […]

छपरा (नगर) : शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला साक्षरता कार्यालय से डेढ़ करोड़ की फर्जी निकासी मामले में अंतत: साक्षरता अभियान के डीपीओ अमरेंद्र कुमार मिश्र पुलिस के हत्थे चढ़ ही गये. मंगलवार को भगवान बाजार थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के मालखाना चौक के समीप से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मालूम हो कि तत्कालीन डीपीओ के कार्यकाल में जिला साक्षरता कार्यालय से लगभग एक करोड़, 40 लाख रुपये की फर्जी निकासी हुई थी. तत्कालीन डीइओ मेदो दास द्वारा डीपीओ साक्षरता समन्वयक समेत दो लिपिकों के विरुद्ध कांड संख्या 210/12 के तहत भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

हालांकि पुलिस समन्वयक नुरूल हक समेत दोनों लिपिकों को तो गिरफ्तार करने में सफल रही, लेकिन तत्कालीन डीपीओ अमरेंद्र मिश्र मामले के उजागर होने के साथ ही फरार हो गये थे. सूत्रों की माने, तो संभवत: वे अपनी गिरफ्तारी से बचनेके लिए अग्रिम जमानत पाने की फिराक में थे. मगर पुलिस की तत्परता के कारण वे सफल नहीं हो पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >