चाचा ने पीट-पीट कर ली जान

परसा : थाना क्षेत्र के चक सहबाज गांव में आपसी विवाद में चाचा ने भतीजी की पीट–पीट कर हत्या कर दी. मृतक दशई मियां की 20 वर्षीय पुत्री आशमीन खातून बतायी जाती है. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने रविवार को शव को कब्जे में कर परिजनों से घटना के संबंध में […]

परसा : थाना क्षेत्र के चक सहबाज गांव में आपसी विवाद में चाचा ने भतीजी की पीटपीट कर हत्या कर दी. मृतक दशई मियां की 20 वर्षीय पुत्री आशमीन खातून बतायी जाती है. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने रविवार को शव को कब्जे में कर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेजा.

* मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी

मृतक की मां जयसुल खातून ने थाने में अपने देवर क्यामुद्दीन, पत्नी सबुजान खातून, पुत्र अफताब अंसारी पूत्री बेबी खातून को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी.

प्राथमिकी में बताया गया है कि क्यामुद्दीन घर पर गालीगलौज कर रहा था, जिसका विरोध पुत्र इशरत अली ने किया, तो क्यामुद्दीन, सबुजान खातून, अफताब आलम अंसारी बेबी खातून ने मारपीट करने लगे. इस दौरान बीचबचाव करने पहुंची आशमीन खातून को भी चाचा ने पीटपीट कर शनिवार की रात्रि हत्या कर दी.

* पुलिस को झेलनी पड़ी फजीहत

किशोरी की हत्या शनिवार की रात्रि में की गयी थी. इसकी सूचना थानाध्यक्ष को देने पर भी रात्रि में नहीं पहुंचे. इससे कारण रविवार को शव उठाने पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष कुमार को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा. ग्रामीणों ने शव को डीएसपी के आने के बाद उठाने की जिद पर अड़े थे. स्थानीय जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवियों के समझानेबुझाने कार्रवाईकरने के दिये गये आश्वासन के तीन घंटे बाद शव को उठाया गया.

* भूमि को लेकर था विवाद

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर की भूमि को देवर दो सगे भाइयों के बीच पुरानी विवाद चल रहा था. फिलहाल 10 दिनों से ज्यादा विवाद उत्पन्न हो गया था. भूमि की बंटवारे को लेकर चल रही विवाद दिनों दिन गति पकड़ रही थी, आखिरकार शनिवार की रात्रि किशोरी की हत्या के बाद शांत हो गया भूमि विवाद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >