पहली सोमवारी आज, सज-धज कर तैयार शिवालय

* श्रद्धालु करेंगे भोले बाबा पर जलाभिषेक, निकाली जायेगी भव्य जलभरी यात्रा छपरा/दिघवारा : सावन माह की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर शहर के सभी शिवालय सज–धज कर तैयार हो गये है. प्रसिद्ध धर्मनाथ मंदिर, प्रभुनाथ नगर का शिव मंदिर के अलावे साहेबगंज चौक, पंकज सिनेमा रोड, मौना चौक आदि जगहों पर स्थित मंदिरों […]

* श्रद्धालु करेंगे भोले बाबा पर जलाभिषेक, निकाली जायेगी भव्य जलभरी यात्रा

छपरा/दिघवारा : सावन माह की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर शहर के सभी शिवालय सजधज कर तैयार हो गये है. प्रसिद्ध धर्मनाथ मंदिर, प्रभुनाथ नगर का शिव मंदिर के अलावे साहेबगंज चौक, पंकज सिनेमा रोड, मौना चौक आदि जगहों पर स्थित मंदिरों में भी विशेष तैयारी की गयी है.

वहीं लहलादपुर के श्री ढ़ोढ़नाथ मंदिर, मढ़ौरा के शिल्हौड़ी मंदिर, एकमा के शिव मंदिर में भी विशेष श्रृंगार पूजा की तैयारी की गयी है.

* सजा माता अंबिका का दरबार

दिघवारा से संवाददाता के अनुसार सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रखंड के शक्ति पीठ आमी नगर पंचायत के चकनूर अवस्थित बाबा गुप्तेश्वर नाथ मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गयी है. चकनूर के गुप्तेश्वर नाथ मंदिर में इस वर्ष भी सोमवारी को लेकर तैयारियों को भव्य रूप दिया गया है. मंदिर के रंगरोगन सहित परिसर की साफसफाई की गयी है.

सोमवार को सावन की पहली सोमवारी के उपलक्ष्य में सुबह सात बजे मंदिर परिसर से भव्य जलभरी यात्रा निकाली जायेगी, जिसमें हजारों की संख्या में नरनारियों के शामिल होने का अनुमान है. आयोजक से मिली जानकारी के मुताबिक, हाथीघोड़ा बैंड बाजे के साथ शिवभक्त भक्तिमय गीतों पर झूमते नाचते भगवान भोलेनाथ का जयकारा करते हुए बगही, सैदपुर, अनंत मिर्जापुर, मानुपूर, नवल टोला इशुपुर के रास्ते आमी घाट पहुंचेंगे. वहां, श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान कर जलभरी कर वापस लौटते हुए गुप्तेश्वर बाबा के मंदिर में अवस्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे. जलभरी यात्रा को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता देखी गयी.

वहीं, दूसरी तरफ सोमवारी की तैयारी को लेकर सिद्ध पीठ स्थल आमी में भी साफसफाई करवायी गयी है एवं मंदिर को आकर्षक स्वरूप में सजाया गया है. सोमवार को मंदिर पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव इंतजाम किये गये है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पहली सोमवारी को लेकर अंबिका भवानी मंदिर चकनूर के गुप्तेश्वर नाथ मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय किया जायेगा. गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी दोनों मंदिरों पर पहुंच कर समयसमय पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >