SARAN NEWS. मेगा टिकट चेकिंग अभियान से 27.79 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था

सोनपुर. पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में व्यापक मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था. अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में एक साथ समन्वित और सघन टिकट जांच की गई. इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 3866 यात्रियों से 27,79,245 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया. यह कार्यवाई मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गई. टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की. इस संयुक्त अभियान में सोनपुर मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया. अभियान के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >