नकद समेत लाखों रुपये के आभूषण की चोरी

बाइक भी ले गये चोर अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी छपरा (सारण) : नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा नयी बस्ती निवासी तथा शिवम गन हाउस के मालिक चंद्रमोहन सिंह के घर से बाइक, नकद, आभूषण समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गयी. घटना सोमवार की रात की है. […]

बाइक भी ले गये चोर
अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
छपरा (सारण) : नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा नयी बस्ती निवासी तथा शिवम गन हाउस के मालिक चंद्रमोहन सिंह के घर से बाइक, नकद, आभूषण समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गयी.
घटना सोमवार की रात की है. गृहस्वामी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह में तब हुई, जब वह सो कर उठे. घटना के समय घर के आगे के कमरे में गृहस्वामी चंद्रमोहन सिंह सो रहे थे, जबकि अंदर के कमरे में घर की महिलाएं सो रही थी.
चोरी उस कमरे में हुई , जिसमें कोई नहीं था. कमरे का दरवाजा तथा अलमारी तोड़ कर चोरों ने आभूषण चोरी कर ली. घर के आगे बरामदे में खड़ी बाइक भी चोरों ने चोरी कर ली. चोरों ने करीब 20 हजार रुपये नकद भी उठा ले गये. घटना की सूचना पाकर मौके पर नगर थाने की पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच की. इस संबंध में नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
गृहस्वामी ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़ कर चोर प्रवेश किये और अलमारी तोड़ कर उसमें रखे गये करीब चार लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ली. उसी कमरे में करीब 20 हजार रुपये रखे गये थे, उसे भी चोर लेते गये. पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >