बम विस्फोट मामला हुआ स्थानांतरित

छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय परिसर में अपराधियों द्वारा किये गये बम विस्फोट मामले की सुनवाई को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. बम विस्फोट मामले में नगर थाना कांड संख्या 277/14 की सुनवाई अभी तक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में की जा रही थी, जो अब प्रथम […]

छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय परिसर में अपराधियों द्वारा किये गये बम विस्फोट मामले की सुनवाई को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है.
बम विस्फोट मामले में नगर थाना कांड संख्या 277/14 की सुनवाई अभी तक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में की जा रही थी, जो अब प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी एसडी भारती के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. इस मामले के आरोपितों की पेशी अब इसी न्यायालय में होगी.
बताते चलें कि 19 सितंबर को अपराधियों ने सीजेएम न्यायालय के बाहर शहर में हुए तिहरे हत्याकांड के सूचक व प्रत्यक्षदर्शी गवाह की हत्या के उद्देश्य से बमों से प्रहार किया था. जिसमें सूचक शशिभूषण सिंह जख्मी हो गये थे. जिसके बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
प्राथमिकी में शशिभूषण सिंह ने अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा बसंत निवासी बालेश्वर सिंह के अलावा तीन पुत्रियां कुसुम देवी, मधु कुमारी, खुशबू कुमारी, पुत्र सुजीत कुमार सिंह तथा गड़खा थाना क्षेत्र के बनवारी बसंत निवासी जमादार राय, उसके पुत्र मंटू राय, अवतार नगर रामगढ़ा निवासी लक्ष्मण राय उसके पुत्र महेश राय समेत ग्यारह को आरोपित बनाया था.
इसमें बालेश्वर सिंह तथा उनकी दो पुत्रियां मंडल कारा में बंद हैं, जबकि एक जमानत पर बाहर हैं. वहीं अन्य आरोपितों पर न्यायालय द्वारा सीआरपीसी की धारा 82 के तहत इश्तेहार चस्पा किये जाने का आदेश निर्गत किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >