प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा का प्रदर्शन

मढ़ौरा : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मढ़ौरा अंचल परिषद की ओर से प्रखंड कार्यालय पर जिला सचिव राम बाबू सिंह एवं अंचल सचिव संजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. मांगों में सबों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने, वृद्ध किसानों को तीन हजार रुपया मासिक पेंशन देने, दाखिल–खारिज के लिए कैंप लगाने, एपीएल, बीपीएल को […]

मढ़ौरा : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मढ़ौरा अंचल परिषद की ओर से प्रखंड कार्यालय पर जिला सचिव राम बाबू सिंह एवं अंचल सचिव संजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया.

मांगों में सबों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने, वृद्ध किसानों को तीन हजार रुपया मासिक पेंशन देने, दाखिलखारिज के लिए कैंप लगाने, एपीएल, बीपीएल को समाप्त कर सबों को दो रुपये किलो की दर से 35 किलो अनाज देने, बिजली, सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने, किसानों को सस्ते दर पर ऋण दिलाने जैसी प्रमुख मांगे थी.

प्रखंड परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव राम बाबू सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की जड़ में राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियां है, जिसे समाप्त करने के लिए जोरदार आंदोलन की जरूरत थी.

सभा को राकेश प्रसाद यादव, मुसाफिर सिंह, रज्जाक हुसैन, प्रेम सुंदर मांझी, संजीव सिंह, भरत राय, वीरेंद्र प्रसाद, सकलदीप प्रसाद यादव, संजय सिंह, भरत राय, वीरेंद्र प्रसाद, संजय सिंह आदि ने संबोधित किया. प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रमयंती को 10 सूत्री मांगों के समर्थन में स्मार पत्र सौंपा गया.

मकेर संवाददाता के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मकेर एवं परसा अंचल की तरफ से सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मकेर बाजार से महावीर चौक से शुरू हुआ, जो बैंक चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पर पहुंचा. प्रदर्शन में महंगाई, जनवितरण प्रणाली, वृद्धा पेंशन, मनरेगा में सुधार एवं मकेर बस स्टैंड पर शौचालय, मकेर दलित बस्ती में सड़क निर्माण सहित 12 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सीओ मृत्युंजय कुमार को सौंपा.

वहीं सीओ ने बताया कि जो मेरे विभाग की समस्या है. उसको मैं एक सप्ताह में निराकरण कर दूंगा. बाकी संबंधित विभाग को सौंप दूंगा. सीओ के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी अपना प्रदर्शन समाप्त किये.

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला सचिव चुल्हन प्रसाद सिंह, श्री भगवान तिवारी, मकेर अंचल सचिव शिवपूजन साह, राजेश्वर सिंह, सुरेंद्र राम, चंदेश्वर राय, शत्रुघA सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. दरियापुर संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा अंचल इकाई द्वारा अपनी 23 सूत्री मांग को लेकर धरनाप्रदर्शन किया गया.

इस 23 सूत्री मांगों में लोहछा पुल निर्माण, पुर्दिलपुर गांव में मही नदी के बांध का कटाव रोकने के लिए उसका शीघ्र मरम्मत तथा बिजली कंपनी का कार्यालय दरियापुर में खोलने आदि अन्य 23 सूत्री मांगों का स्मारक पत्र बीडीओ सौंपा. इस मौके पर उपस्थित किशोरी प्रशन्न राय, डॉ केएन सिंह, विष्णुदेव नारायण सिंह तथा रामजी राय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >