धूप निकली, पर ठंड से राहत नहीं

प्रमंडल में अब भी दस फीसदी खेत में नहीं हो पायी हैं गेहूं की रोपनी छपरा (सदर) : विगत दस दिनों से चल रही भीषण शीतलहर के कारण एक ओर आम जन ठंड से ठिठुर रहे हैं. वहीं आलू, सरसों आदि फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं. रविवार को सुबह का तापमान छह डिग्री […]

प्रमंडल में अब भी दस फीसदी खेत में नहीं हो पायी हैं गेहूं की रोपनी
छपरा (सदर) : विगत दस दिनों से चल रही भीषण शीतलहर के कारण एक ओर आम जन ठंड से ठिठुर रहे हैं. वहीं आलू, सरसों आदि फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं. रविवार को सुबह का तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, तो दिन में ढाई से तीन घंटे धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिली व अधिकतम तापमान बढ़ कर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया.
हालांकि सूरज ढलते ही ठंड हवाओं के आगोश में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र आ गया. उधर प्रशासन द्वारा अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण जगह-जगह बस स्टैंड, स्टेशन परिसर व विभिन्न चौक-चौराहों पर लोग ठंड से ठिठुरते देखे जा रहे हैं. सुबह में भारी ठंड की वजह से बच्चे व वृद्ध जहां घरों से नहीं निकल रहे हैं, वहीं अन्य लोग भी ठिठुरते हुए काम करने को विवश हैं. शाम को भी हवा के साथ आने वाली भीषण ठंड लोगों का मुश्किल लगातार बढ़ा रही हैं.
आलू पर पाला तथा सरसों पर कीड़े का प्रकोप :सारण के संयुक्त कृषि निदेशक विजेंद्र चौधरी के अनुसार लगातार शीतलहर से आलू के फसल पर पाला पड़ने से क्षति तथा सरसों के फसल कीड़ा का प्रकोप की आशंका बन गयी है. ऐसी स्थिति में किसानों को अपने फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक तथा अन्य औषधि के छिड़काव की जरूरत है. कृषि विभाग के आंकड़े के अनुसार अभी भी आठ से दस फीसदी क्षेत्र में गेहूं की रोपनी शीतलहर के कारण नहीं हो पायी है, जिनमें सारण में 92 फीसदी, सीवान में 88 फीसदी तथा गोपालगंज में 98 फीसदी क्षेत्र में गेहूं की रोपनी हो पायी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >