छात्र-छात्राओं को बंटेंगे 44.05 करोड़ रुपये

छपरा (नगर) : जिले के प्राइमरी से लेकर हाइ स्कूलों में विभिन्न योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं के बीच करीब 44 करोड़ पांच लाख 89 हजार 200 रुपये वितरित किये जायेंगे. इसके तहत मुख्यमंत्री साइकिल योजना के अंतर्गत नौवीं में नामांकित 61 हजार, 785 छात्र-छात्राओं के बीच 15 करोड़ 44 लाख 62 हजार 500 रुपये, बालिका […]

छपरा (नगर) : जिले के प्राइमरी से लेकर हाइ स्कूलों में विभिन्न योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं के बीच करीब 44 करोड़ पांच लाख 89 हजार 200 रुपये वितरित किये जायेंगे.

इसके तहत मुख्यमंत्री साइकिल योजना के अंतर्गत नौवीं में नामांकित 61 हजार, 785 छात्र-छात्राओं के बीच 15 करोड़ 44 लाख 62 हजार 500 रुपये, बालिका पोशाक योजना के तहत हाइ स्कूलों में नामांकित 69 हजार 871 छात्राओं के बीच 6 करोड़ 98 लाख 71 हजार रुपये, छात्रवृत्ति योजना के तहत दो करोड़, 10 लाख तथा मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण तीन हजार 476 छात्राओं के बीच तीन करोड़ 47 लाख 60 हजार रुपये का वितरण किया जायेगा. उधर, प्रारंभिक विद्यालयों में छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पांच करोड़, 21 लाख 62 हजार 800 तथा पोशाक योजना के तहत 36 करोड़ 52 लाख 90 हजार 900 रुपये वितरित किये जाने हैं.

सभी विद्यालयों को राशि आवंटित : डीपीओ लेखा एवं योजना पुष्पा झा ने बताया कि योजनाओं से संबंधित सारी राशि विद्यालयों को आवंटित कर दी गयी है. हालांकि उन्होंने कहा कि कई हाइस्कूल के एचएम का काउंटर साइन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें आवंटन नहीं हो पाया है. डीपीओ ने वंचित विद्यालयों के एचएम से तत्काल कार्यालय से संपर्क कर राशि आवंटित करा लेने का निर्देश दिया है. डीपीओ ने कहा कि यदि राशि के अभाव में निर्धारित तिथि पर वितरण कार्य बाधित हुआ, तो इसकी सारी जिम्मेवारी संबंधित एचएम पर होगी.

वितरण स्थलों का होगा निरीक्षण : डीइओ शिवोंद्र शर्मा ने कहा कि राशि वितरण का कार्य विभागीय निर्देशानुसार समारोहपूर्वक करना है. उन्होंने कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करने तथा समारोह में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति तथा ससमय राशि की निकासी कर उसका वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. उधर, डीइओ की मानें, तो इस बार जिला स्तर पर निरीक्षण टीम का गठन किया जायेगा. निरीक्षण टीम राशि वितरण के दौरान विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >