दूसरे दिन भी विवि कैंपस में जमी रही विजिलेंस की टीम

छपरा (नगर) : जेपीविवि में करोड़ रुपये मूल्य की सादी उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र, खरीदारी मामले में विवि में जांच के लिए पहुंची निगरानी की टीम लगातार दूसरे दिन में विवि में जमी रही. इस दौरान निगरानी टीम ने जेपीविवि के क्रय समिति के सदस्य डॉ सरोज कुमार वर्मा, डॉ अनिता, दूरस्थ शिक्षक के निदेशक डॉ […]

छपरा (नगर) : जेपीविवि में करोड़ रुपये मूल्य की सादी उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र, खरीदारी मामले में विवि में जांच के लिए पहुंची निगरानी की टीम लगातार दूसरे दिन में विवि में जमी रही. इस दौरान निगरानी टीम ने जेपीविवि के क्रय समिति के सदस्य डॉ सरोज कुमार वर्मा, डॉ अनिता, दूरस्थ शिक्षक के निदेशक डॉ अजीत तिवारी से अलग-अलग पूछताछ की.

मालूम हो कि गुरुवार को निगरानी की टीम ने विवि पहुंच कर कुलपति प्रो. द्वीजेंद्र गुप्ता व कुलसचिव प्रो. अच्युतानंद से मामले के बारे में घंटों पूछताछ की थी. सूत्रों की मानें, तो निगरानी की टीम अभी एक दिन और यानी शनिवार को भी विवि में रह सकती है. चर्चा है कि जेपीविवि के कुलपति व कुलसचिव व क्रय समिति के सदस्यों के बाद निगरानी की टीम जेपीविवि के पूर्व कुलसचिव प्रो. विजय प्रताप कुमार तथा एफओ सेक्शन में पूर्व में लिपिक पद पर कार्यरत आजाद भगत से भी पूछताछ कर सकती है.
मालूम हो कि पूर्व कुलसचिव प्रो. विजय प्रताप कुमार को कुलपति द्वारा निलंबित करते हुए निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय आरजीवी आर कॉलेज, महाराजगंज, सीवान तथा एफओ गोरेयाकोठी कर दिया गया है. सूत्रों की मानें, तो पूर्व कुलसचिव जहां उत्तर पुस्तिका खरीदारी मामले में नियमों का हवाला देने की सजा भुगतनी पड़ रही है, तो स्थानांतरित लिपिक पर मामले से जुड़े कागजात को लीक करने संबंधी आरोप लगाये गये थे.
* शिकायतकर्ता भी प्रताड़ित!
जेपीविवि में करोड़ों की हुई खरीदारी मामले में अनियमितता संबंधी मामलों के सामने आने तथा इसकी शिकायत निगरानी से करनेवाले छात्र नेता विश्वजीत सिंह चंदेल को अपनी एकेडमिक डिग्री गंवानी पड़ी है. कुलसचिव के पत्रांक 5936 (आर) दिनांक 10.11.14 के द्वारा उन पर ही एक ही सत्र में दो कोर्स में नामांकन को दोषी बताते हुए उनकी दोनों डिग्रियां रद्द किये जाने की बात कही गयी है. वहीं, छात्र नेता की मानें, तो उनकी दोनों डिग्रियों के सत्र अलग तथा नियमानुकूल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >