आग लगा विवाहिता की हत्या की

छपरा (सारण) : ससुराल वालों द्वारा जलाये जाने से गंभीर रूप से झुलसी नवविवाहिता की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में सोमवार की देर संध्या हो गयी. मृतका सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुंडी गांव के रमेश पंडित की पत्नी 30 वर्षीया मनीषा देवी बतायी जाती है. मृतका के द्वारा मौत के […]

छपरा (सारण) : ससुराल वालों द्वारा जलाये जाने से गंभीर रूप से झुलसी नवविवाहिता की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में सोमवार की देर संध्या हो गयी.
मृतका सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुंडी गांव के रमेश पंडित की पत्नी 30 वर्षीया मनीषा देवी बतायी जाती है. मृतका के द्वारा मौत के पहले पुलिस को दिये गये बयान में कहा गया है कि उसकी सास, ननद तथा गोतनी ने रस्सी से हाथ-पैर बांधने के बाद शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >