छपरा निवासी दिल्ली पुलिस के एसीपी को पीटा

छपरा : दिल्ली पुलिस में स्पेशल सेल के एसीपी अमित कुमार सिंह को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया. घटना दिल्ली में लोदी श्मशान घाट के पास की है. एसीपी को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भरती कराया गया है और उन पर हमला करनेवाले परिवार को हिरासत में ले लिया गया है. एसीपी […]

छपरा : दिल्ली पुलिस में स्पेशल सेल के एसीपी अमित कुमार सिंह को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया. घटना दिल्ली में लोदी श्मशान घाट के पास की है. एसीपी को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भरती कराया गया है और उन पर हमला करनेवाले परिवार को हिरासत में ले लिया गया है.
एसीपी अमित कुमार सिंह छपरा शहर के दहियावां टोला मुहल्ले के निवासी बच्च सिंह के पुत्र हैं. घटना गुरु वार शाम करीब 4.30 बजे की है, जब अमित पुलिस हेडक्वार्टर जा रहे थे. स्पेशल सेल के ऑफिसर सादी वरदी में रहते हैं और अमित भी सादी वरदी में ही थे. अमित को लात-घूसों के अलावा हेलमेट, रॉड और पत्थर से बुरी तरह से पीटा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >