योजनाओं की राशि से छात्र हो सकते हैं वंचित!

छपरा (नगर) : जिले के हाइस्कूलों के एचएम की लापरवाही के कारण 9वीं-10वीं में पढ़नेवाले हजारों छात्र-छात्राएं साइकिल व पोशा राशि से वंचित हो सकते हैं. डीपीओ माध्यमिक मिथलेश कुमार की माने, तो विभाग निर्देशन के आलोक में बार-बार निर्देश जारी करने के बावजूद जिले के लगभग 40-45 हाइस्कूलों के एचएम द्वारा अपने यहां नौवीं […]

छपरा (नगर) : जिले के हाइस्कूलों के एचएम की लापरवाही के कारण 9वीं-10वीं में पढ़नेवाले हजारों छात्र-छात्राएं साइकिल व पोशा राशि से वंचित हो सकते हैं.

डीपीओ माध्यमिक मिथलेश कुमार की माने, तो विभाग निर्देशन के आलोक में बार-बार निर्देश जारी करने के बावजूद जिले के लगभग 40-45 हाइस्कूलों के एचएम द्वारा अपने यहां नौवीं में नामांकित छात्र-छात्राओं की कोटिवार सूची कार्यालय को उपलब्ध नहीं करायी गयी है. सूत्रों की माने, तो छपरा शहर के गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल, मिश्री लाल साह आर्य कन्या विद्यालय, अमनौर उच्च विद्यालय, उवि नरहरपुर, उवि रामपुर खोरम, उवि विष्णुपुरा गौरा सहित कुल 40-45 विद्यालयों द्वारा अभी तक सूची कार्यालय को नहीं सौंपी गयी है.

ऐसे में काफी संख्या में इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं के सरकारी योजना के लाभ से वंचित रहने की आशंका बढ़ गयी है. मालूम हो कि वर्ष 2013-14 में साइकिल व पोशाक राशि आवंटित करने के लिए विभाग द्वारा जिलावार नौवीं में नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गयी है. इसके लिए डीइओ कार्यालय द्वारा बुधवार तक सूची उपलब्ध कराने का डेड लाइन भी जारी किया गया था.

इसके बावजूद जिले के दर्जनों विद्यालय सूची जमा नहीं कर पाये हैं. उधर, डीपीओ माध्यमिक ने बताया कि अब तक उपलब्ध सूची को विभाग को भेजने की तैयारी हो रही है.

जो छूट जायेंगे, संभवत: उन्हें राशि से वंचित रहना होगा. उन्होंने इसके लिए संबंधित एचएम को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि उन्हें विभागीय कार्रवाई के साथ ही छात्र व अभिभावकों का भी कोपभाजन बनना पड़ सकता है.

मालूम हो कि पूर्व में जिले में कम आवंटन तथा राशि नहीं प्राप्त होने के कारण कई स्कूलों में छात्र व अभिभावकों द्वारा तोड़फोड़ व हंगामा करने की घटना सामने आती रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >