लूट के दर्जन भर मामले सुलङो

छपरा (सारण) : कोढ़ा गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है. इस गिरोह के पकड़े गये चार सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. पकड़े गये सदस्यों से मिले सुराग के आधार पर अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर […]

छपरा (सारण) : कोढ़ा गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है. इस गिरोह के पकड़े गये चार सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. पकड़े गये सदस्यों से मिले सुराग के आधार पर अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की.

हालांकि इस गिरोह के फरार सदस्यों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है, लेकिन चार सदस्यों को पकड़े जाने से करीब एक दर्जन कांडों का उद्भेदन करने में पुलिस को कामयाबी मिली है.

जेल भेजे गये चार अपराधी

मोटरसाइकिल की डिक्की खोल कर रुपये निकालनेवाले कोढ़ा गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये अपराधियों में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जोड़ा बाड़ी गांव के बंटी उर्फ आकाश यादव, उसके पिता डब्ल्यू यादव, चेतन यादव और किशन यादव शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >