शराब की एक दर्जन भट्ठियां ध्वस्त, 15 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट

मांझी में देसी शराब धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर देसी शराब की लगभग एक दर्जन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया.

मांझी. मांझी में देसी शराब धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर देसी शराब की लगभग एक दर्जन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही करीब 15 हजार लीटर कच्चा जावा और शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया गया. यह अभियान मांझी के थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों के विरुद्ध शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया. इसी कड़ी में सलेमपुर एवं घोरहट के दियारा इलाके में विशेष अभियान चलाया गया. जहां छापेमारी के दौरान दियारा इलाके में जंगल-झाड़ी की ओट में छुपा कर चलायी जा रही देसी शराब की लगभग एक दर्जन भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही करीब 15 हजार लीटर कच्चा जावा को विनष्ट कर दिया गया. इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने वाले अन्य उपकरणों को आग के हवाले कर दिया. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो चुके थे. शराब भट्टीयों का संचालन करने वाले तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >