देसरी : एसपीएस कालेज जफराबाद देसरी वैशाली के परिसर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान की शुरुआत की गयी. बैठक में विधान सभा प्रभारी रामदेव महतो ने कहा कि जदयू कैडर बेस पार्टी है. कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है.
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास हो रहा है. दूसरे राज्य की सरकार भी राज्य के मॉडल को अपना रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर हर बूथ पर जदयू को मजबूत कर चुनाव जितने का संकल्प दिलाया.
मौके पर जिला स्तरीय प्रभारी अजीत किशोर सिंह, संगठन प्रभारी दयानंद भगत, अशेश्वर सिंह, हरिकांत सिंह, श्रीराम सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, पारस नाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह, जितेंद्र सिंह, परमहंस कुमार, विनोद पटेल, हरिराम ठाकुर, प्रेमनाथ पटेल, रामश्रेठ सिंह, दहिंद्र सिंह समेत अन्य शामिल थे.
चेहराकलां. प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुर अड़रा पंचायत भवन परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष हिमाचल कुमार ने की.
बैठक में अगामी 30 नवंबर तक प्रखंड के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव का मनोनीत किये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. मौके पर विधानसभा प्रभारी डॉ अर्चना फरियार, हरिहर सहनी, चेहराकलां प्रखंड प्रभारी कृष्णमोहन सिंह गोरख के आलावे स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं में विनोद कुमार ठाकुर, अखिलेश कुमार, रविन्द्र सिंह, मो शरीफ, देवनाथ सहनी, दामोदर सहनी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
