ऑटो पलटने से युवक की दबकर गयी जान

गड़खा : एनएच 722 गड़खा-छपरा मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर और महमदा के बीच लचका पुल के समीप अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी. इस दौरान दबने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि मृतक के भाई सहित पूरे परिवार के सदस्य जख्मी हो […]

गड़खा : एनएच 722 गड़खा-छपरा मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर और महमदा के बीच लचका पुल के समीप अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी. इस दौरान दबने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

जबकि मृतक के भाई सहित पूरे परिवार के सदस्य जख्मी हो गये. मृतक अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार है. बताया जाता है कि धनंजय अपनी मां, भौजाई, भाई राकेश प्रसाद सहित पूरे परिजनों के साथ ऑटो से छपरा शहर के मौना पकड़ी मोहल्ला में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शरीक होने जा रहा था.
उसे क्या मालूम था कि जिस मांगलिक कार्य में वह शामिल होने जा रहा है, रास्ते में ही अमंगल हो जायेगा और काल के गाल में समा जायेगा. धनंजय और उसके परिजन सहित भाई राकेश जिस ऑटो पर सवार थे जैसे ही पहारपुर लचका पुल के समीप पहुंचा ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया, जिसमें उस पर सवार सभी लोग दब गये और चालक वाहन छोर फरार हो गया.
ऑटो से किसी तरह कुछ लोग बाहर निकले और धनंजय को जब बाहर निकाला गया तो वह गंभीर रूप से जख्मी था. आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके भाई राकेश, मां किरण देवी, बहन ज्योति कुमारी, सीता देवी आदि का इलाज किया गया. खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया.
चारों तरफ चीख पुकार गुंजने लगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >