चावल चुरा कर ले जा रहे युवकों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

पानापुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय, रसौली तुरहा टोली से गुरुवार की संध्या साढ़े सात बजे मध्याह्न् भोजन योजना का चावल चुरा कर ले जा रहे युवकों को ग्रामीणों ने खदेड़ा. शोरगुल किये जाने पर दोनों युवक साइकिल एवं चावल का बोरा छोड़ कर भागने लगे. ग्रामीणों ने उन दोनों का उनके घर तक पीछा […]

पानापुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय, रसौली तुरहा टोली से गुरुवार की संध्या साढ़े सात बजे मध्याह्न् भोजन योजना का चावल चुरा कर ले जा रहे युवकों को ग्रामीणों ने खदेड़ा. शोरगुल किये जाने पर दोनों युवक साइकिल एवं चावल का बोरा छोड़ कर भागने लगे. ग्रामीणों ने उन दोनों का उनके घर तक पीछा किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आये.

ग्रामीणों के अनुसार, चावल चुरा कर ले जा रहे युवकों में एक विद्यालय में ही कार्यरत शिक्षिका रेणु कुमारी का पुत्र शशि कुमार, जबकि दूसरा शिक्षा समिति की सचिव बबीता देवी के पति डॉ शिलानाथ सिंह के निजी क्लिनिक में कार्यरत कंपाउंडर अविनाश कुमार था. ग्रामीणों ने शाम को ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी.

सूचना पाकर एसआइ जनार्दन भगत वहां पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीण वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे, जिससे पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा.

ग्रामीण विद्यालय परिसर में रात भी डटे रहे. शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष विद्यालय पहुंचे एवं ग्रामीणों को दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. तब जाकर ग्रामीण शांत हुए. इस बीच चुचु सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पर दोनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों के अनुसार भंडार कक्ष का ताला बंद था, जिससे साबित होता है कि कक्ष का ताला खोल कर ही चावल ले जाया जा रहा था. वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक का यह कहना है कि चाबी सचिव के पास रहती है.

* शिक्षिकापुत्र व सचिव के कंपाउंडर पर चावल चुराने का लगाया आरोप
* रात भर ग्रामीण डटे रहे विद्यालय परिसर में
* पुलिस को बैरंग लौटाया, दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
* दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर शांत हुए ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >