अपने-अपने ढंग से होती रही हार-जीत की व्याख्या

छपरा (सदर) : महाराजगंज संसदीय उपचुनाव की मतगणना के बाद दूसरे दिन भी विभिन्न चौक चौराहों व कार्यालयों में जहां जीत हार की व्याख्या लोग अपने-अपने नजरिये से करते दिखे. वहीं, मतगणना को लेकर बुधवार को पूरे दिन व्यस्त रहे प्रशासनिक पदाधिकारी व समाहरणालय के कर्मियों के चेहरों पर दूसरे दिन भी थकान देखी गयी. […]

छपरा (सदर) : महाराजगंज संसदीय उपचुनाव की मतगणना के बाद दूसरे दिन भी विभिन्न चौक चौराहों व कार्यालयों में जहां जीत हार की व्याख्या लोग अपने-अपने नजरिये से करते दिखे. वहीं, मतगणना को लेकर बुधवार को पूरे दिन व्यस्त रहे प्रशासनिक पदाधिकारी व समाहरणालय के कर्मियों के चेहरों पर दूसरे दिन भी थकान देखी गयी.

वहीं, अधिकतर कार्यालयों में कार्यो में भी कर्मचारियों व पदाधिकारियों में कम रुचि दिखी. उधर, शहर के विभिन्न व्यावसायिक मंडियों, शिक्षण संस्थानों व विभिन्न सरकारी कार्यालयों में उपस्थित कर्मियों के बीच भी जदयू के पराजय के कारणों की अपने-अपने तरीके से व्याख्या करते दिखे.

वहीं लोग 2014 में होनेवाले आम चुनाव पर भी इस उपचुनाव का असर पड़ने की बात कहते-सुनते देखे गये. पूरे दिन दोनों दलों के समर्थक व विरोधी अपने-अपने स्तर से जीत-हार की व्याख्या में लगे रहे.

वहीं, वरीय नेता इस उपचुनाव के बाद अपनी-अपनी पार्टी की अगली रणनीति के बारे में प्रदेश व राज्य स्तर के नेताओं का हवाला देकर कुछ भी कहने से गुरेज करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >