छात्रों ने विद्यालय में जड़ा ताला

दरियापुर : डेरनी मध्य विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में ताला जड़ घंटों हंगामा किया. छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी की गयी. छात्र इस बात से नाराज थे कि पोशाक की राशि पिछले पांच वर्षो से नहीं मिल रही है. उनका आरोप था कि एमडीएम का चावल उठा कर बेच दिया जाता […]

दरियापुर : डेरनी मध्य विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में ताला जड़ घंटों हंगामा किया. छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी की गयी. छात्र इस बात से नाराज थे कि पोशाक की राशि पिछले पांच वर्षो से नहीं मिल रही है. उनका आरोप था कि एमडीएम का चावल उठा कर बेच दिया जाता है.

वहीं, अब तक किताब नहीं मिलने से भी छात्र नाराज थे. बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक पढ़ाने में ज्यादा रुचि नहीं लेते हैं हैं. विद्यालय प्रभारी एवं एमडीएम प्रभारी संचिका दुरुस्त करने में ही समय नष्ट कर देते हैं.

विद्यालय का पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित हो इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है. उक्त स्थिति की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया मनोज बैठा तथा सहायक थानाध्यक्ष अतुल राज ने विद्यालय पहुंच कर बच्चों को शांत कराया तथा इसकी सूचना बीइओ को दी.

* नहीं खुला विद्यालय का ताला, बैरंग लौटीं छात्राएं
जलालपुर : प्रखंड के शंकरदयाल सिंह बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षकों के आपसी रंजिश के कारण मंगलवार को विद्यालय नहीं खुल सका. हालांकि ससमय छात्राएं उपस्थित रहीं. लेकिन प्रधानाध्यापक के विद्यालय पर नहीं पहुंचने तथा विद्यालय की चाबी नहीं रहने के कारण विद्यालय पर पहुंचे छात्राओं को बैरंग ही घर लौटना पड़ा.

यहां तक कि विद्यालय में पहुंचे शिक्षकों को भी बैरंग ही लौटना पड़ा, जिससे विद्यालय के पठन-पाठन बिल्कुल ही ठप रहा. इस संबंध में प्रधानाध्यापक लाल बाबू साह ने बताया कि हम 21 दिनों के लिए लंबी छुट्टी पर हैं. हमने प्रभार सहायक शिक्षिका को दे दिया है. वहीं शिक्षकों ने बताया कि उक्त शिक्षिका वैष्णो देवी गयी हुई हैं.

वहीं, स्थानीय ग्रामीण शिक्षकों के इस रवैये से आक्रोशित नजर आ रहे हैं. उक्त संबंध में ग्रामीण गुड्डू सिंह ने बताया कि विद्यालय राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है. ऐसी स्थिति यहां बार-बार उत्पन्न होती रहती है. ग्रामीणों ने उक्त संबंध में डीइओ से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >