छपरा-थावे रेलखंड पर ट्रेन व बोलेरो में टक्कर, परिचालन बाधित

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर पर सिधवलिया-दिघवा दुबौली स्टेशन के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 28 के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन व बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी. मंगलवार को दिन के करीब 11.00 बजे की है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. टक्कर के […]

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर पर सिधवलिया-दिघवा दुबौली स्टेशन के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 28 के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन व बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी. मंगलवार को दिन के करीब 11.00 बजे की है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. टक्कर के बाद छपरा-थावे रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है और दुर्घटना सहायता यान के साथ रेलवे अधिकारियों को छपरा जंक्शन से रवाना कर दिया गया है.

थावे से छपरा पैसेंजर ट्रेन आ रही थी. इसी दौरान मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही बोलेरो ट्रैक पर फंस गयी और ट्रेन की चपेट आ गयी. ट्रेन के चालक व गार्ड से हादसे की सूचना मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने वाराणसी मंडल के अधिकारियों को जानकारी दी. मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर छपरा जंक्शन से चिकित्सा सहायता यान व दुर्घटना सहायता यान के साथ रेलवे अधिकारियों को भेजा गया.

रेलवे अधिकारी दुर्घटना सहायता यान के साथ पहुंच गये हैं और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं.
इस हादसे में ट्रेन के इंजन को क्षति पहुंची है और बोलेरो के परखचे उड़ गये हैं. रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जांच का आदेश दिया गया है. फिलहाल ट्रेनों का परिचालन बाधित है और रेलवे ट्रैक को खाली कराने का कार्य किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >