VIDEO: गंगा जल समझौते पर फिर गरमाई सियासत, 30 साल बाद बिहार के हित पर उठे सवाल, नेता बोले- थेथरोलॉजी का कोई जवाब नहीं है

गंगा जल समझौते पर बिहार में फिर गरमाई सियासत

1996 के भारत-बांग्लादेश गंगा जल बंटवारे के समझौते को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है. जदयू नेता संजय झा ने लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए तत्कालीन नेतृत्व की विफलता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बिहार के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की है.

Patna News : भारत-बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर 1996 में हुए समझौते को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि जब वर्ष 1996 में भारत-बांग्लादेश के बीच गंगा जल समझौता हुआ, उस समय बिहार के हितों को लेकर तत्कालीन नेतृत्व ने प्रभावी विरोध क्यों नहीं किया.

संजय झा ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समझौता था, लेकिन इसका सीधा असर बिहार पर पड़ता है. उन्होंने सवाल उठाया कि समझौते के समय बिहार के मुख्यमंत्री कौन थे और केंद्र में किसकी सरकार थी. वर्ष 1996 में लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे और केंद्र में संयुक्त मोर्चा की सरकार थी. उस समय कांग्रेस बाहर से सरकार को समर्थन दे रही थी.

‘साइन होने से पहले क्यों नहीं रोका?’

संजय झा ने कहा कि आज यह सवाल उठाया जा रहा है कि गंगा जल समझौते से बिहार को नुकसान हुआ, लेकिन अगर इसकी रिपोर्ट और संभावित नुकसान की जानकारी पहले से थी तो समझौते पर हस्ताक्षर होने से पहले इसका विरोध क्यों नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद 15-20 साल बीत जाने पर सवाल उठाने से बेहतर होता कि उस समय ही बिहार के हित में मजबूती से बात रखी जाती.

उन्होंने कहा कि बिहार लंबे समय से गंगा में गाद जमा होने, बाढ़ और पानी की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है. उनके मुताबिक फरक्का से जुड़े मुद्दे पर बिहार के हितों को अब नए सिरे से मजबूती से उठाने का समय आ गया है.

12 दिसंबर 2026 को खत्म हो रही समझौते की अवधि

भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे का समझौता 12 दिसंबर 1996 को हुआ था. समझौते की अवधि 30 वर्ष है और मौजूदा समझौता 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है.

संजय झा ने कहा कि अब जब समझौते की अवधि पूरी होने वाली है, तब बिहार के वर्तमान हितों को ध्यान में रखकर आगे की रणनीति तय की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि 1996 की तुलना में बिहार की आबादी काफी बढ़ चुकी है. ऐसे में पेयजल, सिंचाई, उद्योग और अन्य जरूरतों के लिए बिहार की पानी की मांग भी बढ़ी है.

‘नया समझौता हुआ तो बिहार का हित सर्वोपरि हो’

संजय झा ने कहा कि केंद्र सरकार से उनकी मांग है कि मौजूदा समझौते की समीक्षा करते समय बिहार के हितों को प्राथमिकता दी जाए. अगर नया समझौता होता है या पुराने समझौते को किसी रूप में आगे बढ़ाया जाता है तो बिहार की वर्तमान जरूरतों को उसमें शामिल किया जाना चाहिए.

गंगा जल बंटवारे के मुद्दे पर बिहार सरकार की ओर से पहले भी फरक्का और गंगा में गाद की समस्या को लेकर चिंता जताई जाती रही है. जल संसाधन विभाग के स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र के सामने बिहार की चिंताएं रखी गई हैं.

बिहार पहुंची संसद की स्थायी समिति

संजय झा ने यह भी बताया कि संसद की स्थायी समिति परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पहली बार बिहार आई है. समिति में करीब 15 से 20 सांसद बिहार पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि समिति की बैठक पटना में होगी, जिसके बाद सदस्य गया जाएंगे और बिहार की स्थिति का भी जायजा लेंगे.

उन्होंने कहा कि किसी संसदीय स्थायी समिति का इस तरह बिहार आना राज्य के लिए महत्वपूर्ण है. इससे बिहार से जुड़े मुद्दों और यहां के विकास से संबंधित विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर रखने का अवसर मिलेगा.

‘नीतीश कुमार लगातार उठाते रहे हैं मुद्दा’

संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंगा, फरक्का और गाद की समस्या को लेकर लंबे समय से अपनी चिंता जाहिर करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा आज अचानक नहीं उठा है, बल्कि बिहार के हित में इसे लगातार उठाया जाता रहा है.

संजय झा ने कहा कि अब 1996 के समझौते की अवधि खत्म होने के मौके पर बिहार को अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए. उनके मुताबिक आगे जो भी निर्णय हो, उसमें बिहार की मौजूदा आबादी, पानी की जरूरत और राज्य के दीर्घकालिक हित को ध्यान में रखा जाना जरूरी है.

Also Read : VIDEO: कालीन भैया पहुंचे पटना, Mirzapur The Movie पर बोले- फिल्म में दिखेगी वो कहानी जो सीरीज में नहीं दिखी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >