पटना में बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फिर घसीटते हुए आधा फ्लाइओवर किया पार

पटना के राजेंद्र नगर फ्लाइओवर पर एक बालू लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक स्वर युवक को रौंदने के बाद उसे काफी दूर तक घसीटा और फिर मौके पर ट्रैक्टर और युवक को छोड़कर फरार हो गया. घायल युवक अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है.

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित फ्लाइओवर पर शनिवार की देर रात रांग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पहले रौंद दिया और बाद में उसे घसीटते हुए आधा फ्लाइओवर पार कर गया. बाइक व युवक के ट्रैक्टर में फंसे होने के कारण जब ट्रैक्टर नहीं बढ़ा तो ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

फट गया हाइड्रोसील और टूट गई रीढ़ की हड्डी

हादसे में बाइक सवार सेल्समैन दिलीप कुमार झा का हाइड्रोसील फट गया और रीढ़ की हड्डी टूट गयी. इसके अलावा सिर में भी गंभीर चोट आयी है. देर रात गुजर रहे यात्रियों की नजर जब ट्रैक्टर में फंसे युवक पर पड़ी तो तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई और फिर डायल 112 पर कॉल किया गया.

युवक की हालत अभी नाजुक

जानकारी प्राप्त होने के बाद ट्रैफिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जहां से ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी. ट्रैफिक थाने की पुलिस ने जख्मी युवक को कंकड़बाग थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घायल युवक वैशाली के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड़ के जकजमाल के रहने वाले हैं.

Also Read: पटना: आठ दिन में चार राज्यों में छापेमारी के बाद, फर्जी नोटरी पर पैसा लेकर शादी कराने वाले 4 गिरफ्तार

तेज गति में रांग साइड से दिनकर गोलंबर जा रहा था ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात बालू लदा ट्रैक्टर चालक पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से रांग साइड से दिनकर गोलंबर की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दिलीप कुमार झा दिनकर गोलंबर से पत्रकार नगर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर रौंदते हुए दूर तक घसीट कर ले गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >